Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

समाज सेवा के क्षेत्र में संघमित्रा गायकवाड का ऐतिहासिक सम्मान: शक्तिमान भारत अवार्ड से लेकर दादा साहेब फाल्के फैशन अवार्ड तक

समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए संघमित्रा गायकवाड का नाम आज देशभर में सम्मान और गौरव का पर्याय बन चुका है। हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित सहारा स्टार होटल में आयोजित भव्य समारोह में फिल्म अभिनेता शक्तिकपूर के करकमलों से संघमित्रा ताई को “शक्तिमान भारत अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

इसके तुरंत बाद, अंधेरी के मेयर हॉल में आयोजित एक और सम्मान समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीती जिंगयानी ने संघमित्रा गायकवाड को विशेष सम्मान प्रदान किया।

सम्मानों की इस शानदार यात्रा में अब अगला पड़ाव पुणे है, जहाँ 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले दादा साहेब फाल्के अवार्ड समारोह में संघमित्रा ताई को फिर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, वे दादा साहेब फाल्के फैशन अवार्ड में भी प्रमुख उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

संघमित्रा गायकवाड का यह गौरवपूर्ण सफर समाज सेवा के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण, अथक प्रयास और जनकल्याण की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज जब समाज सेवा को एक नई दिशा देने की जरूरत है, ऐसे समय में संघमित्रा ताई जैसे व्यक्तित्व पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे हैं।

संघमित्रा गायकवाड — समाज सेवा से सम्मान यात्रा तक, एक चमकता हुआ नाम!

     

समाज सेवा के क्षेत्र में संघमित्रा गायकवाड का ऐतिहासिक सम्मान: शक्तिमान भारत अवार्ड से लेकर दादा साहेब फाल्के फैशन अवार्ड तक

By admin

Related Post